बेगूसराय: बेगूसराय के रिफाइनरी ओपी को थाने में किया गया उत्क्रमित, SP ने प्रेस विज्ञप्ति की जारी
बेगूसराय के रिफाइनरी ओपी को थाना में उत्क्रमित किया गया है। वहीं, प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए एसपी मनीष ने बताया कि बेगूसराय जिला अंतर्गत गृह विभाग की स्वीकृति पर 7 ओपी को थाना में उत्क्रमित किया गया है। वहीं उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन जिले में शांति-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर कृत संकल्पित है।