बेगूसराय: 02 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उलाव हवाई अड्डा पर जनसभा को करेंगे संबोधित, तैयारी अंतिम चरण में
2 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेगूसराय के उलाव हवाई अड्डा पर जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके अलावा हजारों करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे. इसको लेकर सभी प्रशासनिक तैयारी अब अंतिम चरण में है. मंच निर्माण, पंडाल निर्माण, बेरिकेडिंग आदि कार्य कर लिया गया है. जिला प्रशासन के पदाधिकारी लगातार जनसभा स्थल का निरीक्षण कर रहे हैं.