बेगूसराय: 02 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बेगूसराय में होगा कार्यक्रम, गिरिराज सिंह ने कहा- कई कैबिनेट मंत्री होंगे शामिल
2 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बेगूसराय में कार्यक्रम होगा. इस दौरान भारत सरकार कैबिनेट के कई मंत्री शामिल होंगे. इस बात की जानकारी रशियन गेस्ट हाउस में केंद्रीय मंत्री सह बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहीं. उन्होंने बताया कि पहली बार ऐसा हो रहा है कि बेगूसराय में कैबिनेट के इतने मंत्री आ रहे हैं.