धार: धार में माइनिंग इंस्पेक्टर रमेश सोलंकी ने कहा- अवैध उत्खनन पर विभाग द्वारा निरंतर कार्रवाई जारी
Dhar, Dhar | May 27, 2025 धार में सोमवार को हथिथान क्षेत्र की महिलाओं ने अवैध उत्खनन को लेकर खनिज कार्यालय में आवेदन दिया था। वही इस मामले में माइनिंग इंस्पेक्टर रमेश सोलंकी ने आज मंगलवार को मीडिया से चर्चा में कहा कि जिले में कही भी अवैध उत्खनन होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने हाथिथान के मामले को लेकर कहा कि उक्त मामले में कार्रवाई की गई है।