धार: धामनोद में मनाया गया भगवान शांतिनाथ का जन्म कल्याणक महोत्सव, ज़िले भर के समाजजन हुए शामिल
Dhar, Dhar | May 27, 2025 धार जिले के धामनोद के जैन मंदिर पर मंगलवार को जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ का जन्म, तप और मोक्ष कल्याणक महोत्सव संपन्न हुआ। आयोजन में बड़ी संख्या में जैन समाजजन शामिल हुए। कल्याणक महोत्सव में स्वर्ण कलश और रजत कलश से शांतिधारा का विशेष आयोजन हुआ।