धार: धार जिला पंचायत सभा कक्ष में जनसुनवाई आयोजित, कुल 105 आवेदन आए
Dhar, Dhar | May 27, 2025 धार जिला पंचायत सभा कक्ष में जनसुनवाई आयोजित, जनसुनवाई में आए कुल 105 आवेदन।एडीएम अश्विनी कुमार रावत ने मंगलवार को दोपहर 3:00 जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में आवेदकों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण के लिए निर्देश दिए। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर राहुल गुप्ता ने भी आवेदकों की समस्याओं को सुना।