बरेली: इज्जतनगर में सुबह-सुबह गोलियों की गूंज, पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश घायल, कांस्टेबल भी जख्मी, साथी फरार
बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पुलिस चेकिंग के दौरान बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी सैदपुर बाग पुलिस बूथ के पास गश्त कर रही पुलिस टीम ने स्कूटी सवार दो युवकों को संदिग्ध देखकर रोका, लेकिन बदमाश पुलिस को देखते ही भागने लगे।पीछा करने पर स्कूटी फिसल गई और खुद को घिरा देख एक बदमाश ने पुलिस पर सीधा फायर झोंक दिया,