घोसी: साइड न देने पर पिकअप चालक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, लखावर गांव का युवक घायल
जहानाबाद से बाइक से पटना जाने के दौरान नादौल के पास पीछे से आ रहे पिकअप वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी और फरार हो गया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज शनिवार सुबह करीब 9 बजे जारी है।