जखनिया: चालक को झपकी आने से रेवसा में खड़े ट्रेलर में घुस गया दूसरा ट्रेलर, केबिन के उड़े परखच्चे, चालक की दर्दनाक मौत
नंदगंज थानाक्षेत्र के रेवसा स्थित पेट्रोल पंप के पास शनिवार को तड़के करीब पांच बजे हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक ट्रेलर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। चालक को झपकी आने के कारण ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े गिट्टी लदे ट्रेलर से पीछे से जा टकराया। मृतक की पहचान 40 वर्षीय मुकेश कोल निवासी भंवराहा, हनुमाना, रीवा (मध्य प्रदेश) के रूप में हुई।