पुरोला: प्रशिक्षित पीआरडी जवानों ने लंबित मांगों को लेकर आज दोपहर 2 बजे पुरोला में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया
आज सोमवार को नौगांव, पुरोला तथा मोरी के प्रशिक्षित पीआरडी जवान बड़ी संख्या में पुरोला में एकत्रित हुए। यहां पीआरडी जवानों ने लंबित मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन कर तहसील कार्यालय पहुंचे। साथ ही मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान पीआरडी जवानों ने एसडीएम पुरोला के माध्यम से डीएम को ज्ञापन प्रेषित किया।