महवा: महुआ में बाबा खाटू श्याम के पाटोत्सव को लेकर निकाली गई निशान यात्रा, की वानर सेवा
Mahwa, Dausa | Nov 1, 2025 महुआ में बाबा खाटू श्याम के पाटोत्सव को लेकर शनिवार शाम 4 बजे निशान यात्रा सीताराम जी के मंदिर से शुरू होकर मुख्य बाजार होते हुए वापस मंदिर पहुंची।जहां अनेक धार्मिक कार्यक्रम हुए।निशान यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया एवं अनेक महिलाएं भजनों पर थिरकती रही।वही बाबा खाटू श्याम की सजी झांकी साथ चल रही थी।इससे पूर्व वानर सेवा कर उन्हें केला व चना खिलाया गया।