औरैया: गांव राहतपुर में 60 फीट गहरे कुएं में गिरे युवक को फायरमैन ने बचाया, एक घंटे तक चला रेस्क्यू
राहतपुर गांव में शनिवार दोपहर डेढ़ बजे 23 वर्षीय युवक के 60 फीट गहरे कुएं में गिर जाने से हड़कंप मच गया। कुएं में जहरीली गैस भरी होने के कारण युवक की जान पर बन आई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने करीब एक घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। राहतपुर निवासी राजू गांव के एक पुराने कुएं में गिर गया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़