जीरापुर: जीरापुर के मान्याखेडी में अयोध्या से श्री राम चरण पादुका रथ पहुंचा, नगर में हुआ भव्य स्वागत
प्रसिद्ध कारसेवक और चित्रकार सत्यनारायण मौर्य की श्री राम चरण पादुका यात्रा जीरापुर के मान्याखेडी गांव के पास पहुंची, वैसे ही भक्तजन ढोल पर नाचने गाने लगे। इसके बाद रथ में ले जाई जा रही चरण पादुका रथ को नगर के स्वामी विवेकानंद चौराहा पर लाया गया, जहां पर चरण पादुका की पूजा अर्चना कर भक्तजनों ने दर्शन किया।