पूरनपुर: गन्ना लिपिक ने सीसीओ पर मारपीट का आरोप लगाकर दी तहरीर, कोतवाली गेट पर सीसीओ के ख़िलाफ़ भाकियू ने किया विरोध-प्रदर्शन
पूरनपुर दि किसान सहकारी चीनी मिल में लिपिक पद पर तैनात शिवम मिश्रा ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह चीनी मिल में तीन वर्षों से काम कर रहा है। आरोप है कि सीसीओ ₹25000 महीने मांग रहा है जबकि लिपिक ने बताया कि उसके स्वयं का मानदेय ₹7000 महीना है, तो वह ₹25000 महीने कैसे दे सकता है। इसी को लेकर सीसीओ ने लिपिक की पिटाई कर दी। लिपिक की पिटाई से नाराज़ भाकियू कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया है।