पूरनपुर: ब्लॉक परिसर में बी.डी.सी. महासंघ ने खंड विकास अधिकारी को सौंपा मुख्यमंत्री को संबोधित 5 सूत्रीय ज्ञापन
पूरनपुर ब्लॉक परिसर में सोमवार को बी.डी.सी.महासंघ व क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने 5 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में लिखा है कि प्रधानमंत्री आवास, शौचालय के पात्र लाभार्थियों के नामों को सूची में सम्मिलित कर सर्वे कराकर योजना का लाभ दिया जाए।