बीएसएनएल ‘टावर’ डीजल घोटाले का मास्टर माइंड व आईएस (191) गैंग के सरगना स्व. मुख्तार अंसारी के बेहद करीबी शादाब उर्फ डम्पी के लखनऊ शहर में ईडी के हाथों पकड़े जाने की सूचना प्रसारित होने के बाद पूरे गैंग में खलबली मच गई है। करीब 15 वर्ष पूर्व गाजीपुर के बीएसएनएल विभाग में डम्पी और उसके सहयोगी इमरान के नाम सिक्का चलता था।