मैहर: अमदरा अंतर्गत ग्राम घुनवारा में पुलिस विभाग द्वारा जन चौपाल का आयोजन किया गया।
थाना अमदरा अंतर्गत ग्राम घुनवारा में पुलिस विभाग द्वारा जन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को साइबर अपराध से बचाव, महिला अपराधों की रोकथाम और सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूक किया गया।प्रधान आरक्षक रवि सिंह चौहान ने साइबर अपराध से बचने के उपाय बताए। अवैध शराब की बिक्री के विरुद्ध रोक लगाने ग्रामीणों ने पुलिस महकमे से की मांग।