बिसौली: बिसौली नगर में उलेमाओं ने अपील की, बकरीद पर खुले में कुर्बानी न करें और सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा न करें
Bisauli, Budaun | May 26, 2026 बिसौली नगर की कादरी मस्जिद में ईद-उल-अजहा (बकरीद) को लेकर मंगलवार को 2 बजे करीब एक विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें मुस्लिम समुदाय से त्योहार को अमन, शांति और आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की गई। बैठक में उलेमाओं ने सरकार और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने पर जोर दिया।