मेरठ: सड़कों पर उतरी मेरठ पुलिस,65 हिस्ट्रीशीटर व आपराधिक छवि के अपराधियों को सड़क पर खड़ा कर बांटे रेड कार्ड,दी चेतावनी
Meerut, Meerut | Apr 15, 2024 लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष और निर्भीक तरीके से संपन्न कराने के लिए मेरठ पुलिस ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है। जिसके चलते सोमवार को देहली गेट थाना पुलिस ने भी थाना क्षेत्र में रहने वाले 65 हिस्ट्रीशीटर व आपराधिक छवि के अपराधियों को सड़क पर इकट्ठा करके रेड कार्ड बांटे और चुनाव में गड़बड़ी करने पर जेल भेजने की चेतावनी दी।