मेरठ: लोहिया नगर क्षेत्र निवासी युवक को बाइक लोन रिकवरी कंपनी के एजेंट ने लगाया 20 हज़ार रुपये का चूना
Meerut, Meerut | Apr 15, 2024 लोहिया नगर क्षेत्र निवासी एक युवक को बाइक पर लोन लेने के बाद सेटलमेंट के लिए रिकवरी कंपनी के एजेंट पर विश्वास करना भारी पड़ गया। युवक का आरोप है कि कंपनी का एजेंट उसे 20 हजार का चूना लगाकर फरार हो गया है। चार महीने से इधर-उधर भटक रहे युवक ने सोमवार को एसएसपी से पूरे मामले की शिकायत की है।