मेरठ: मवाना क्षेत्र में शौच को जा रही आठवीं की छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास,थाने में नहीं हुई सुनवाई,विरोध करने पर की पिटाई
Meerut, Meerut | Apr 15, 2024 मवाना थाना क्षेत्र में गांव के एक दबंग ने शौच के लिए जा रही आठवीं की छात्रा को घर में खींचकर दुष्कर्म का प्रयास किया। जिसका विरोध करने पर आरोपियों ने छात्रा और उसकी मां की जमकर पिटाई की। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। पीड़ितों ने घटना की शिकायत एसएसपी से की है।