गिरिडीह: गांडेय के पिंपरासिंघा गांव में श्री श्री 108 नव दिवसीय रूद्र महायज्ञ के लिए भव्य कलश यात्रा निकाली गई
गांडेय प्रखंड के पिंपरासिंघा गांव में आयोजित श्री श्री 108 नव दिवसीय रूद्र महायज्ञ को लेकर शुक्रवार की सुबह 8 बजे भव्य कलश सह शोभायात्रा यात्रा निकाली गई। यह कलश यात्रा की शुरुआत युक्त गाँव स्थित झिंझरी पहाड़ी बाबा धाम मंदिर प्रांगण से पंडितों एवं आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा-अर्चना कर की गई।