बलिया–मऊ रेल मार्ग पर भेलाई गांव के पास एक दर्दनाक हादसे में गांव के चौकीदार नंदलाल यादव (55 वर्ष) की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह घने कोहरे के बीच रेल पटरी किनारे चौकीदार द्वारा शौच करने दौरान यह हादसा हुआ और तेज रफ्तार इंटरसिटी ट्रेन की चपेट में आने से नंदलाल की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई।