चंदौसी: चंदौसी के रामबाग ट्रस्ट धर्मशाला में वैष्य एकता समिति का वार्षिक उत्सव एवं सम्मान समारोह का आयोजन हुआ
वैश्य एकता समिति रजि० प्रान्त सम्भल उत्तर प्रदेश द्वारा स्थापना दिवस के अवसर पर “वार्षिकोत्सव एवं सम्मान समारोह का आयोजन धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा फीता काटकर तथा मां लक्ष्मी जी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर रविवार दोपहर 3:00 से लेकर शाम 6:00 बजे तक किया गया।