धमतरी के गंगरेल बांध में पहली राष्ट्रीय स्तर की साइकिल रेसिंग प्रतियोगिता आयोजित हुई। महाराष्ट्र, हरियाणा, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों के प्रतिभागी शामिल हुए। 5 से 16 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लिए अलग-अलग कैटेगरी में मुकाबला हुआ और विजेताओं को आकर्षक नकद पुरस्कार मिले।