शाहबाद: किसानों ने कृषि पर्यवेक्षक प्रदीप मेहता को सम्मानित किया, जताया आभार
Shahbad, Baran | Apr 9, 2026 जानकारी गुरुवार शाम 6 बजे मिली शाहाबाद क्षेत्र में कृषि पर्यवेक्षक प्रदीप मेहता को किसानों द्वारा दिए गए सम्मान और स्नेह के लिए आभार व्यक्त किया गया। कृषि अधिकारी नीरज शर्मा ने बताया कि श्री मेहता ने अपने सेवाभाव, कर्तव्यपरायणता, मेहनत, लगन और ईमानदारी से किसानों का विश्वास जीता है। उनके मार्गदर्शन में किसानों को समय-समय पर कृषि संबंधी जानकारी दी।