पन्ना: पिंजरे में बंद चुनाव आयोग!' मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर पन्ना में बवाल, NSUI ने फूंका चुनाव आयुक्त का पुतला।
Panna, Panna | Jun 16, 2026 मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के बीच पन्ना में हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने पर NSUI कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका। अनोखे प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने हाथ में पिंजरा लेकर चुनाव आयोग को 'पिंजरे का तोता' बताया। इस दौरान पुलिस से तीखी झूमाझपटी हुई।