कुशीनगर जिला अस्पताल के SNCU वार्ड से चोरी हुआ नवजात बच्चा आखिरकार सकुशल मिल गया है… और मेडिकल प्रशासन ने इलाज के बाद बच्चे को परिजनों को सुरक्षित सुपुर्द कर दिया है। बीते दिनों अस्पताल के SNCU वार्ड से अचानक नवजात गायब हो गया था, जिसके बाद अस्पताल से लेकर जिला प्रशासन तक हड़कंप मच गया। सोशल मीडिया पर मामला वायरल हुआ था जिसके बाद से नवजात की बरामदगी हुई थीं।