ऊंचाहार: सवैया तिराहा स्थित कैबिनेट मंत्री के क्षेत्रीय कार्यालय पर विशाल भंडारे का आयोजन हुआ
ऊँचाहार क्षेत्र में मंगलवार को जगह जगह बड़े मंगलवार के अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया।इसी क्रम में ऊँचाहार विधायक व कैबिनेट मंत्री डॉ मनोज कुमार पांडेय के सवैया तिराहा स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर सुंदरकांड के पाठ के बाद विशाल भंडारा आयोजित किया गया।निगोहा ग्राम प्रधान आशीष तिवारी समेत अन्य लोगों ने प्रसाद वितरण किया।जिसमें बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।