मेराल: मेराल के राजहरा गांव में आवास के अभाव में दंपती के बीच विवाद, महिला ने खाया जहर, मौत
मेराल थाना क्षेत्र के संगबरिया पंचायत के राजहरा गांव निवासी अनवर अंसारी के पत्नी रबीना खातून ने मंगलवार को आवास के अभाव में उपजे पारिवारिक विवाद में जहर खाकर अपनी जान दे दी। इस घटना के बाद सरकारी आवास योजनाओं के क्रियान्वयन और पंचायत स्तर पर गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं। बुधवार को पड़ोसी कदम रसूल अंसारी के अनुसार, लंबे समय से पक्का घर नहीं होने के कारण दंपत