पटना ग्रामीण: गांधी मैदान में रावण दहन पर 128 सीसीटीवी कैमरों से रखी जाएगी निगरानी
रावण दहन को लेकर पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में तैयारियां अंतिम चरण में है। ऐसे में पटना कमिश्नर और पटना डीएम गांधी मैदान में रावण दहन के कार्यक्रम को लेकर निरीक्षण करने पहुंचे। बुधवार दोपहर करीब 1:00 बजे डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मेडिकल टीम और फायर ब्रिगेड की टीम के साथ-साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।