पटना ग्रामीण: पटना डीएम ने किया गांधी मैदान का निरीक्षण, रावण-वध की तैयारियों का लिया जायजा
पटना जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन ने मंगलवार की रात्रि लगभग 9 बजे गांधी मैदान और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने रावण-वध कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेते हुए पदाधिकारियों को अंतर्विभागीय समन्वय स्थापित कर उत्कृष्ट भीड़-प्रबंधन, सुचारू यातायात और मजबूत विधि-व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।