उत्तर प्रदेश के डिप्टी CM ब्रजेश पाठक के उस बयान पर भी अफजाल अंसारी ने पलटवार किया, जिसमें कहा गया था कि अगर सपा से मुसलमानों को अलग कर दिया जाए तो पार्टी प्रधान की भी एक सीट नहीं जीत सकती। इस पर अफजाल अंसारी ने कहा कि उन लोगों के पास बोलने के लिए कोई और मुद्दा नहीं बचा है। उन्होंने सलाह दी कि पाठक जी को जन सरोकारों और अपने विभाग के कामकाज पर बात करनी चाहिए।