फूलपुुर: बारिश ने किसानों के लिए राहत दी, धान की रोपाई को मिली रफ्तार
फूलपुर क्षेत्र में बुधवार दोपहर 03 बजे हुई बारिश किसानों के लिए राहत लेकर आई। कई दिनों की भीषण गर्मी और बारिश की कमी से धान की रोपाई प्रभावित हो रही थी। दोपहर करीब 3 बजे हुई तेज बारिश से खेतों में पर्याप्त नमी पहुंची, जिससे किसान जुताई, पलेवा और रोपाई की तैयारी में जुट गए। किसानों का कहना है कि समय पर हुई यह बारिश धान की फसल के लिए लाभदायक होगी।