सिरोही: भांवरी उप तहसीलदार नेनाराम को निलंबित किया गया, विभागीय जांच लंबित
Sirohi, Sirohi | Mar 6, 2026 जिले की भांवरी उप तहसील में लंबे समय से कार्यरत उप तहसीलदार नेनाराम को विभागीय कार्रवाई के तहत निलंबित कर दिया गया है। निलंबन के आदेश राजस्व मंडल अजमेर की ओर से जारी किए गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार उप तहसीलदार नेनाराम के विरुद्ध चल रही विभागीय जांच लंबित होने के कारण यह कार्रवाई की गई है।