आबू रोड: आबूरोड के मावल हाईवे पर भगवती होटल के पीछे जंगल में लगी भीषण आग, घटना के बाद मचा हड़कंप, दमकल कर्मियों ने संभाला मोर्चा
आबूरोड के मावल हाईवे स्थित भगवती होटल के पीछे जंगल क्षेत्र में आज अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया और दूर-दूर तक धुएं व आग की लपटें दिखाई देने लगीं। सूचना मिलते ही अग्निशमन केंद्र आबूरोड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। दमकल कर्मियों ने पानी की बौछार कर आग को फैलने से रोकने का प्रयास किया।