बांधवगढ़: फायर सेफ्टी पर प्रशासन सख्त, 7 दिन में एनओसी और सुरक्षा प्रमाण-पत्र जांच के निर्देश
उमरिया जिले में अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। कलेक्टर राखी सहाय के निर्देश पर अपर कलेक्टर प्रमोद कुमार सेन गुप्ता ने सभी संबंधित संस्थानों को फायर एनओसी एवं फायर सेफ्टी प्रमाण-पत्र सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। होटल, रिसोर्ट, रेस्टोरेंट,अस्पताल,पेट्रोल पंप, महाविद्यालय और छात्रावासों का सघन निरीक्षण करने दिये निर्देश ।