डुमरांव: डुमरांव में चोरी करने वाले गिरोह के छह सदस्य गिरफ्तार, चांदी के सिक्के, पायल और सोने की छूछी बरामद
डुमरांव पुलिस ने चोरी की एक घटना का उद्भेदन करते हुए कुल एक ही गिरोह के 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में चांदी के 5 सिक्के, 1 जोड़ा चांदी का पायल, सोने के नाक की 1 छूछी और 3 कंबल बरामद किए है। गुरुवार की दोपहर डुमरांव थाने में 2 बजे प्रेस वार्ता में एसडीपीओ पोलस्त कुमार ने इसकी जानकारी दी।