बालोद: दीपावली पर सदर रोड में वाहनों की नो एंट्री: सुबह 10 से रात 8 बजे तक मालवाहक वाहनों का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित
Balod, Balod | Oct 15, 2025 दीपावली पर्व के दौरान शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या से राहत दिलाने पुलिस, राजस्व, यातायात और नगर पालिका प्रशासन ने संयुक्त रूप से योजना तैयार की है। 15 से 20 अक्टूबर तक शहर के व्यस्त मार्गों — घड़ी चौक से सदर रोड होते हुए बुधवारी बाजार, और मधु चौक से बुधवारी बाजार तिराहा तक — सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक मालवाहक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।