गोपालगंज: दिघवा दुबौली के पास बाइक सवार ने बुजुर्ग महिला को मारी टक्कर, हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती
जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के दिघवा दुबौली गांव के समीप बाइक सवार ने एक बुजुर्ग महिला को जोरदार धक्का मार दिया। इस हादसे में बुजुर्ग महिला जख्मी हो गई। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। वही पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने में जुट गई हैं।