अमजोरा निवासी सविता देवी पति सवारथ यादव ने अपने भैय्याद के 2 महिला समेत 7 लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने की शिकायत गुरुवार शाम 5 बजे थाने में की है। वहीं पीड़ित महिला ने उक्त लोगों पर JCB मशीन से उनके हिस्से के बांस व पलाश पेड़ व झोपड़ीनुमा घर भी उखाड़ देने का आरोप लगाकर इंसाफ व सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।