गम्हरिया: शिवगंगा पोखर में दो मासूमों की जान बचाने वाले गोताखोरों को किया गया सम्मानित
सिंहेश्वर के शिवगंगा पोखर में दो मासूम बच्चों की जान बचाने वाले साहसी गोताखोर सनोज कुमार और अनिल कुमार पंडित उर्फ बादल को सम्मानित किया गया। जदयू नेता डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह ने दोनों को पाग, शॉल और ₹1,151 की सम्मान राशि देकर उनके साहस की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे बहादुर युवाओं का सम्मान समाज में मानवता और सेवा की भावना को मजबूत करता है।