विदिशा नगर: टीलाखेड़ी मे 31वर्षीय युवक संदिग्ध हालत मे मिला मृत, ड्रग्स के ओवरडोज से मौत होने की आशंका,मेडिकल कॉलेज मे कराया पीएम
सिविल लाइन थाना टीलाखेड़ी क्षेत्र में रविवार सुबह एक युवक अचेत अवस्था मे मिला था। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां जांच के दौरान डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में नशे के ओवरडोज उसकी मौत होने की आशंका जाहिर की जा रही है। सिविल लाइन पुलिस ने रविवार दोपहर 12 बजे पीएम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया।