जगदलपुर: बोधघाट थाना पुलिस ने बस स्टैंड से पकड़ा गांजा सहित एक तस्कर, कब्जे से 8 किलो से अधिक गांजा जप्त
*जगदलपुर।* बस्तर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। थाना बोधघाट पुलिस ने बस स्टैंड से उड़ीसा के एक तस्कर को 8.08 किलोग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की कीमत करीब 4 लाख 4 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस नशे के खिलाफ अभियान चला रही है। 28 जून 2026 को मुखबिर स