दिल्ली से छतरपुर आ रही राजकल्पना बस में एक यात्री के लाखों रुपए के जेवर व हज़ारों की नगदी चोरी हो गई। आरोप है कि बस की डिग्गी में रखा बैग अज्ञात चोरों ने पार कर दिया। घटना का पता रविवार शाम करीब 6:30 बजे चलने पर लगा। पीड़ित ने सिटी कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।