बैतूल नगर: बैतूल: सदर रेलवे ट्रैक पर खून से लथपथ मिला युवक, मालगाड़ी ड्राइवर ने दी सूचना, अस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग जारी
बैतूल में देर रात रेलवे ट्रैक पर एक युवक गंभीर हालत में मिलने से हड़कंप मच गया। मामला सदर क्षेत्र के खंबा नंबर 850 के पास इटारसी डाउन लाइन का है, जहां रात करीब 10 बजे मालगाड़ी के ड्राइवर ने ट्रैक किनारे एक घायल युवक को पड़ा देखा। ड्राइवर ने तुरंत इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी, जिसके बाद जीआरपी और रेलवे अमला मौके पर पहुंचा। घायल युवक को एम्बुलेंस की सहायता स