बेरमो: कारीपानी गांव में शराब छोड़ने की नसीहत बनी आखिरी बात, नशे में बेटे ने टांगी से पिता को उतारा मौत के घाट
Bermo, Bokaro | Jun 27, 2026 गोमिया प्रखंड के कारीपानी गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना शनिवार सुबह 8 बजे सामने आई है। 63 वर्षीय जयलाल करमाली ने अपने बेटे अर्जुन करमाली को शराब की लत छोड़ने और परिवार की जिम्मेदारी संभालने की नसीहत दी थी।बताया जा रहा है कि पिता की यह बात नशे में धुत बेटे को नागवार गुजरी। गुस्से में आपा खोकर अर्जुन ने घर में रखी टांगी से पिता पर हमला कर दिया।