कादीपुर: उप जिलाधिकारी कादीपुर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ तहसील समाधान दिवस, 20 शिकायती पत्रों का तत्काल किया गया निस्तारण
कादीपुर तहसील में शनिवार को दिन में 2:00 बजे तहसील समाधान दिवस संपन्न हुआ जिसमें फरियादियों द्वारा कुल 180 शिकायती पत्र प्राप्त हुए जिसमें से उप जिलाधिकारी उत्तम कुमार तिवारी ने मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए 20 शिकायती पत्रों का तत्काल निस्तारण कर दिए ,बाकी बची हुई शिकायती पत्रों को संबंधित विभाग को देते हुए तत्काल निस्तारण करवाने के, निर्देश दिए