अयोध्या नगर कोतवाली क्षेत्र में मामूली विवाद में माझा बरेहटा के लेखपाल पर हमला कर दिया गया। पीड़ित लेखपाल मलखान सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शाम वह परिवार के साथ भागवत कथा में शामिल होने हनुमान पांडेय के घर गए थे। घर के बाहर गली में कुर्सी लगाकर बैठे थे, तभी जनौरा निवासी बाइक सवार पंकज गोस्वामी ने कुर्सी हटाने को कहा और अभद्रता करने लगा।