बरेली: किसान एकता संघ ने सिंचाई विभाग ऑफिस पर किया प्रदर्शन, रामगंगा बैराज बदायूं सिंचाई परियोजना के जल्द निर्माण की मांग की
किसान एकता संघ ने अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग कार्यलय पर किया प्रर्दशन।रामगंगा बैराज बदायूं सिंचाई परियोजना का जल्द निर्माण कार्य करने की मांग। कहा की राम गंगा बैराज बदायूं सिंचाई परियोजना के निर्माण को प्रारंभ हुई लगभग 10 साल हो गए हैं।किंतु निर्माण आज तक पूरा नहीं हुआ।निर्माण पूरा होने पर बरेली ही नहीं बदायूँ तक के किसानों को सिंचाई का लाभ मिलेगा।